न्यूज 127,मेरठ (जोजो):
थाना पल्लवपुरम की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुई महिला को ₹15,000 की पूरी राशि वापस दिलाई है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 2 नवंबर 2026 को ₹15,000 की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी (शिकायत संख्या: 33111260310802)।
साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दौराला के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। साइबर हेल्प डेस्क टीम ने संबंधित बैंकों और मर्चेंट से समन्वय कर पहले रकम को होल्ड कराया और फिर प्रयासों के जरिए पूरी ₹15,000 की धनराशि पीड़िता के खाते में वापस कराई।
अपनी रकम वापस मिलने पर पीड़िता ने पल्लवपुरम पुलिस की तत्परता और प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया।
साइबर हेल्प डेस्क टीम
- थानाध्यक्ष भरत सारस्वत, थाना पल्लवपुरम, मेरठ
- उ0नि0 मनोज बैसोया, थाना पल्लवपुरम, मेरठ


