न्यूज 127.
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से हैरतअंगेज कर देने वाली खबर सामने आयी है। यहां एक युवकी के मर्डर के आरोप में पति और ससुराल पक्ष के कई लोग जेल चले गए लेकिन अब वही महिल अपने प्रेमी के साथ लिवइन में रहते हुए जिंदा मिली।
बताया जा रहा है। बाँदा में जिस विवाहिता की हत्या के मामले में ससुराल के लोग वांटेड थे। वह युवती साढ़े तीन साल बाद अपने प्रेमी संग लखनऊ में रहती मिली। जानकारी के अनुसार 24 साल की कविता की शादी विनय कुमार के साथ हुई थी। 2021 में कविता की हत्या का आरोप लगाकर विनय और परिवार पर FIR हुई। आरोपी पक्ष HC गया और जांच की मांग की। पुलिस ने तलाश की तो कविता अपने प्रेमी सत्यनारायण गुप्ता के घर रहती मिली। पुलिस ने कविता को बरामद कर लिया है।





