समाजसेवी डॉ. राजकुमार यादव को जनता से मिल रहा अपार प्यार




Listen to this article

न्यूज 127.
शिवालिक नगर पालिका में वार्ड 08 सुभाषनगर से भाजपा सभासद प्रत्याशी डॉ राजकुमार यादव को जनता का अपार स्नेह मिल रहा है। जनता उनका दिल खोलकर स्वागत कर रही है। कोरोना संक्रमण काल में डॉ राजकुमार यादव के किए गए कार्यो को जनता याद कर रही है।

भाजपा के सभासद प्रत्याशी डॉ राजकुमार यादव की छवि एक समाजसेवी के रूप में है। जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहते है। गरीब, असहाय लोगों की सेवा करना उनकी कार्यशैली है। इसी के चलते भाजपा ने वार्ड 08 से सभासद प्रत्याशी के तौर डॉ राजकुमार यादव को मैदान में उतारा।

डॉ राजकुमार यादव चुनाव प्रचार में निकले तो उनको जनता से अपार स्नेह मिल रहा है। वार्ड 08 सुभाष नगर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डॉ राजकुमार यादव ने कहा कि वह समाजसेवा के लिए राजनीति में आए है। क्षेत्र की जनता की सेवा करना ही उनका मकसद है। वार्ड के निवासियों की समस्याओं को दूर करना पहली प्राथमिकताओं में है। जनता के आशीर्वाद से ही वह जनता के बीच है।