कुंभ मेला-2027 के मद्देनजर रानीपुर पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 5 मकान मालिकों पर जुर्माना




Listen to this article

​न्यूज 127, हरिद्वार।

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने आगामी कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रविवार, 01 नवंबर 2026 को गैस प्लांट और सुमननगर क्षेत्रों में सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने क्षेत्र में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों, घरेलू नौकरों, कबाड़ियों और रेहड़ी-ठेले वालों के दस्तावेजों की व्यापक स्तर पर जांच की।

​115 लोगों का सत्यापन, बिना वेरिफिकेशन किराएदार रखने वालों पर शिकंजा

​अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 115 व्यक्तियों का सत्यापन कराया। बिना सत्यापन के किराएदार और घरेलू नौकर रखने वाले 5 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत 50,000 रुपये के कोर्ट चालान किए गए। इसके अलावा, बिना सत्यापन के संदिग्ध घूम रहे 8 बाहरी व्यक्तियों के धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत 2,000 रुपये के नकद चालान किए गए। रानीपुर पुलिस ने सभी मकान मालिकों को चेतावनी दी है कि वे अपने यहां रहने वाले बाहरी लोगों और कामगारों का शत-प्रतिशत सत्यापन समय पर सुनिश्चित करवाएं।