धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव




Listen to this article

न्यूज 127.
देहरादून। भक्त जनों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा आराधना कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया। सभी जगह मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। भजनों की गूंज, फूलों की सजावट और रंगों से बनी कलाकृतियों ने इस उत्सव को और भी मनमोहक बना दिया।

मंदिरों में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भक्तों की भीड़ लगी रही और कुछ स्थानों पर नृत्य उत्सव के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। कहीं झांकियां के द्वारा श्रीकृष्ण की लीलाओं को दर्शाया गया तो कहीं फूलों और रोशनी से सजाया गया। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को भजन कीर्तन कर खूब आनंद लिया।

वहीं बहुत से भक्त कथा श्रवण करते रहे और बहुत से भक्त माला जप करते रहे। अभिभावकों ने सांस्कृतिक और धार्मिक अनुसरण के लिए अपने-अपने बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में तैयार किया। बच्चों के मनमोहक रूप ने भक्तजनों को खूब लुभाया। मंदिरों में जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्तों ने व्रत का पारण कर प्रसाद ग्रहण किया।