ई रिक्शा चोरी कर भागे, बंद मिला फाटक लगा तो छोड़कर भागे




Listen to this article

न्यूज 127.
हरिद्वार पुलिस ने शातिर ई रिक्शा चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ई रिक्शा चोरी कर भाग रहे थे लेकिन जमालपुर रेलवे फाटक बंद मिला तो रिक्शा को छोड़कर भाग निकले। लेकिन पुलिस ने उन्हें भागने में कामयाब नहीं होने दिया, और पीछा कर पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार को रणवीर कुमार पुत्र हरि सिंह निवासी रमा विहार कॉलोनी जमालपुर कला हरिद्वार द्वारा थाना कनखल पर सूचना दी गई कि प्रातः लगभग 05:20 बजे उनका ई-रिक्शा दो अज्ञात युवक चोरी कर ले जा रहे थे। उन्होंने आरोपियों का पीछा किया। पीछा करते समय जमालपुर रेलवे फाटक बंद होने से चोरों को ई-रिक्शा वहीं छोड़कर भागना पड़ा। पुलिस चेतक टीम की सक्रियता से दोनों आरोपियों को कुछ दूरी पर ही दबोच लिया गया।

वादी रणवीर कुमार की तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0सं0 233/25, धारा 303(2), 317(2) BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। हिरासत में लिए गए दोनों अभियुक्तों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम लियाकत पुत्र इकराम, निवासी पीठ बाजार, झण्डा कॉलोनी ज्वालापुर, उम्र 19 वर्ष और सुहेल पुत्र इरशाद, निवासी बाबर कॉलोनी ज्वालापुर, उम्र 20 वर्ष है।