गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के गौरव को पुन: स्थापित करने के लिए सबको साथ लेकर चलूंगी: प्रोफेसर हेमलता








Listen to this article

न्यूज 127.
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हेमलता एक बार फिर से कार्यवाहक कुलपति के तौर जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उच्च न्यायालय ने उन्हें स्थायी कुलपति की नियुक्ति तक कार्यवाहक कुलपति बने रहने का अंतरिम आदेश सुनाया है। शुक्रवार को प्रोफेसर हेमलता मानननीय उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के बाद गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंची। संयोग से आज टीचर डे भी है, कर्मचारियों और शिक्षकों ने उन्हें टीचर डे पर पुन: कार्यभार संभालने पर बधाई दी।

कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर हेमलता ने न्यूज 127 के साथ खास बातचीत में अपनी प्राथमिकताओं को बताया। उन्होंने कहा कि जीत हमेशा सत्य की होती है। हमें माननीय उच्च न्यायालय से न्याय मिला आज हम फिर कर्मचारियों के बीच हैं। ये दुर्भाग्य था जो गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय को यह समय कुछ दिनों का विवादित समय देखना पड़ा वो भी जब जिस समय गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया चल रही थी। एडमिशन के समय कुर्सी की छीना झपटी से शैक्षणिक माहौल पर असर पड़ रहा था। महिला डीन सभी विभागों से हटा दी गई, जो सही नहीं था।

प्रोफेसर हेमलता ने कहा कि हमारा पहला प्रयास गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्याल को विश्वविख्यात विश्वविद्यालय बनाना है। बताया कि माननीय न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि जब तक स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक वह कार्यवाहक कुलपति रहेंगी। कोर्ट ने प्रायोजक संस्थाओं के अस्तिव पर भी सवाल उठाया है, उनसे पूछा है कि डीम्ड यूनिवसिर्टी में आपका क्या योगदान है। अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन है, सुनवाई पूरी होने तक हमें इंतजार करना होगा। बीएमओ की बैठक को लेकर कहा कि वह पहले इस संबंध में पत्र लिख चुकी हैं कि ये बैठक संवैधानिक नहीं है। अब कर्मचारी हित में कमेटी बनाकर बीएमओ के फैसलों पर निर्णय लिया जाएगा।

श्रद्धानंद के सपना को पूरा करूंगी
प्रोफेसर हेमलता ने कहा कि वह स्वामी श्रद्धानंद के सपने को पूरा करने के लिए गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय को शीर्ष तक ले जाने का कार्य करेंगे। मेरा भी सपना है कि यह विश्वविद्यालय विश्व में अपना नाम रोशन करें, अपनी अलग पहचान बनाएं। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं विश्वविद्यालय की कीर्ति को चारों और फैलाने का कार्य करें। इसके लिए वह सबको साथ लेकर चलेंगी। सभी के विचार और सुझाव विश्वविद्यालय के हित में शामिल कर आगे बढ़ा जाएगा। हमें ड्रोन लैब स्थापित करने का प्रोजेक्ट मिला है, आगे और भी उपलब्धियों को हासिल करना है।

गौरव स्थापित करने के लिए आयी हूं
कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर हेमलता ने कहा कि वह यहां गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के गौरव को पुन: स्थापित करने के लिए आयी हैं। वह यहां पूरी शिद्दत के साथ काम करने आयी हैं, आराम करने नहीं। विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए सभी को मोटिवेशन करने का कार्य करूंगी। कर्मचारियों का अहित नहीं होने दूंगी। जब उन्हें पता चला कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए कर्मचारियों को तंग करने लगे थे, इसका पता चलने पर वह अकेली न्यायालय की शरण में गई। प्रोफेसर हेमलता ने स्पष्ट कहा कि वह गुरुकुल के स्वाभिमान को ठेस नहीं पहुंचने देंगी। हम सब मिलकर इस संस्था का नाम रोशन करेंगे।