जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने फरियादियों की 17 समस्याओं में से का मौके पर कराया निराकरण








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 17 शिकायतें/ समस्याएं दर्ज कराई गई। इनमें से 10 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, राशन, अतिक्रमण, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता समस्त ग्रामवासी ग्राम रोहलकी किशनपुर बहादराबाद ने भूमाफियों द्वारा ग्राम देवता की जमीन पर कब्जा कर निर्माण किए जाने के संबंध में शिकायती पत्र दिया। अमीर खान पुत्र बलील ग्राम बेडपुर पिरान कलियर ने बेडपुर मुकर्बपुर के राशन डीलर के द्वारा भरी धांधलेबाजी किए जाने को लेकर राशन की दुकान का औचक निरीक्षण कर जांच करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थिनी नीलम बद्री विशालपुरम नवोदय नगर ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि बीते 11 जनवरी को उनके घर पर चोरी हो गई थी, चोरों ने घर के सामान के साथ ही सोने चांदी के गहने भी चुरा लिए थे, पुलिस द्वारा चोरों को पकड़ कर घर का सामान भी बरामद कर लिया था परंतु सोने चांदी के गहनों के बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं लग रहा है। प्रार्थिनी मंजू निवासी रुड़की ने अपने पति के लापता होने के कारण परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जिस कारण उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रथम पत्र दिया। प्रार्थी श्याम राज सिंह निवासी शक्ति नगर सुल्तानपुर मंजरी ने ग्राम समाज द्वारा बनाई गई सड़क की नली से घर आने जाने में असुविधा एवं घर के पानी की निकासी मार्ग में अवरुद्ध हो रहा है, जिसको लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया।

समस्याओं का अधिकारी करें त्वरित समाधान
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी शिकायतकर्ता व्यक्ति अपनी शिकायत को दुबारा जन सुनवाई में लेकर न पहुंचे, यदि कोई व्यक्ति अपनी शिकायत को लेकर दुबारा जन सुनवाई में आता है तथा शिकायत संबंधित अधिकारी द्वारा निस्तारित की जा सकती थी एवं समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया तो ऐसे अधिकारियों की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत किया है कि जन सुनवाई में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जाती है उनका गंभीरता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय सीमा के तहत करें निस्तारण
हरिद्वार। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायतें दर्ज की जा रही है, उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करें, उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायतें लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। जिसमें एल 1 पर 534 शिकायतें तथा एल 2 पर 105 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है, जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।

बैठक में मौजूद रहे अधिकारी
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एसीएमओ डॉ अनिल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया, एआरटीओ निखिल शर्मा, नेहा झा सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।