न्यूज 127, चमोली।
विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए सोमवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) रवाना हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। गौचर, कर्णप्रयाग और खेती सहित कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री के रुद्रप्रयाग जनपद पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद चमोली जनपद में विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
आदिबद्री में लोगों से किया संवाद
गैरसैंण जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानदारों और बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद भी किया। विभिन्न स्थानों पर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके स्नेह और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।


