न्यूज 127.
मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में लगातार चौतरफा कार्यवाही कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक तत्वों में खौफ बना हुआ है।
एसएसपी नवनीत सिंह ने पत्रकारवार्ता कर 03 अप्रैल 2026 से 03 मई 2026 तक पुलिस द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई का एक माह का आंकड़ा सार्वजनिक किया। जिसमें पुलिस ने कुल 96 वांछित, 26 इनामी, 431 वारंटी सहित कुल 771 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 101 गुंडा तत्वों, 24 हिस्ट्रीशीटर्स, शांति व्यवस्था में खलल डाल रहे 843 व 280 अन्य असमाजिक तत्वों के खिलाफ गिरफ्तारी/चालानी कार्यवाही की गई।
समाज के बीच बिना सत्यापन रह रहे संदिग्धों की पड़ताल करते हुए विभिन्न थाना पुलिस ने इस दौरान कुल 15666 लोगों का सत्यापन करते हुए BNS में 03, पुलिस एक्ट में 4006, BNSS में 394, 49 अन्य व 01 अवैध विदेशी नागरिक के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
देर रात अक्सर शांति भंग व आपराधिक वारदातों का कारण बन रहे बार, पब, क्लब, होटल, ढ़ाबे आदि की निगरानी करते हुए पुलिस ने इस दौरान कुल 3543 ईकाइयों को चैक किया गया तथा लापरवाही पाए जाने पर 96 ईकाइयों को पूर्ण रूप से बंद करते हुए 84 मालिकों व 216 अन्य के विरुद्ध कार्यावाही की गई।
इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने व शराब पीकर वाहन चलाने पर कुल 2543 चालान काटे गए। 68 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया जबकी 452 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस द्वारा 25 अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए।




