न्यूज 127, उत्तर प्रदेश।
यूपी पुलिस ने मथुरा में दो बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। दोनों की पहचान बाबरिया गैंग के धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था। कार्रवाई के दौरान स्वाट टीम प्रभारी और एक हेड कांस्टेबल घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। घायल पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए भी अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं।
जनपद के सुरीर थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ गुरुवार की सुबह हुई. बावरिया गैंग के सक्रिय सदस्य पप्पू उर्फ राजेंद्र और धर्मवीर उर्फ लंबू गोली लगने से घायल हो गए. दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों बदमाशों को मृत्यु घोषित कर दिया दोनों बदमाशों पर आगरा डीआईजी ने पचास पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. वहीं मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए. जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि जनपद के सुरीर थाना क्षेत्र इलाके में पिछले दिनों फॉर्चून व्यापारी के घर में घुसकर लाखों रुपए की डकैती और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था. मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी. तभी पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान के बावरिया गैंग के बदमाश जनपद में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं.




