लव जिहाद में फंसी दलित छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगायी छंलाग








Listen to this article

न्यूज 127,
लवजिहाद में फंसी एक नाबालिग दलित छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड का प्रयास किया। तीन मंजिल से कूदने पर छात्रा के दोनों पैर और रीड की हड्डी तीन जगह से टूट गई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना मेरठ की बतायी जा रही है। यहां करीब डेढ़ साल पहले जुनैद नाम के युवक ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया। उसने छात्रा से शादी का वायदा किया। जिसके बाद उसने शर्त रख दी कि यदि धर्म परिवर्तन करोगी तभी वह उसके साथ शादी करेगा। छात्रा इसके लिए तैयार नहीं हुई तो जुनैद ने शादी का वायदा तोड़ दिया। इससे छात्रा का दिल टूट गया और उसने तीसरी मंजिल से कूद कर अपनी जान देने की कोशिश। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं परिजन इसे लव जिहाद और धर्मांतरण के दबाव से जुड़ा मामला बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।