जनसुनवाई में दर्ज हुई 85 समस्याएं, 43 समस्याओं का मौके पर कराया गया निस्तारण








Listen to this article

पथ प्रवाह, हरिद्वार।
जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 85 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 43 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जल भराव, पेयजल, राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।

फरियादियों को वितरित किए गए फलदार पौधे
बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चल रही हरित हरिद्वार मुहिम को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक सराहनीय पहल की गई। कार्यक्रम में उपस्थित फरियादियों को वन विभाग के सहयोग से रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने फलदार सौ पौधों का वितरण किया गया।जिसमें आम,अमरूद, आंवला एवं जामुन आदि के पौधे थे। इस अवसर पर प्रशासन द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि फलदार पौधों का वितरण न केवल हरित क्षेत्र को बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि आमजन को पोषण और आर्थिक लाभ भी प्रदान करेगा।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों पर प्रशासन गंभीर    
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 524 शिकायतें तथा एल 2 पर 128 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने पाया है कि कई विभागों द्वारा 36 दिन से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है,उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द समस्याओं का निरंकारण करना सुनाश्चित करे,इसने किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी है कि लंबित शिकायतों का निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।

ये अधिकारी रहे बैठक में शामिल
बैठक मे अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह, परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, आर एम सिडकुल कमल किशोर स्वजल नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट, जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।