टिहरी गढ़वाल। गंगा शाह की रिपोर्ट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने स्कूटी में आगजनी, गाली-गलौज और अनुसूचित जाति की महिला के साथ कथित जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार नकोट बाजार निवासी वीरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा कोतवाली चम्बा में दी गई तहरीर में बताया गया था कि 30 मई 2026 की रात उनकी स्कूटी संख्या UK14J-4945 को आग लगाकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शिकायत में गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार तथा एक अनुसूचित जाति की महिला के प्रति जातिसूचक एवं असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग किए जाने का भी आरोप लगाया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली चम्बा में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। एसएसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन, पूछताछ, सुरागरसी-पतारसी और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई की।
जांच के दौरान घटना में संलिप्त पाए जाने पर नामजद आरोपी दीपक सिंह नेगी और पवन सेमवाल को 10 जून 2026 को चम्बा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
दीपक सिंह नेगी पुत्र सूरत सिंह, निवासी ग्राम नैल, पट्टी बमुण्ड, कोतवाली चम्बा, टिहरी गढ़वाल।
पवन सेमवाल पुत्र लाखीराम, निवासी ग्राम गजा चाका पिछवाड़ा, पट्टी पौड़ीखाल, थाना हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल।
गिरफ्तारी करने वाली टीम— उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल भारत सिंह




