पौराणिक झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में की प्रधानमंत्री के लिए विशेष पूजा








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मटौर गांव स्थित पौराणिक सिद्ध पीठ झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई।

दौराला मंडल के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक झारखंडेश्वर महादेव शिव मंदिर, मटौर में पहले साफ सफाई अभियान चलाया और उसके बाद विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने की।

दौराला नगर पंचायत चेयरमैन देवेंद्र पाल सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन भूपेंद्र अहलावत, जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोईयां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान, लाज पाल चौहान, ललित चौहान मटौर, डॉक्टर धनेश, मनोज शर्मा, बबलू प्रधान का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर अंकुर चौहान, इंजीनियर विपिन विहान, डॉ ईश्वर पाल, सचिन उपाध्याय, सभासद राकेश गुप्ता, अक्षय गुप्ता, मिंटू कश्यप, संजय नामदेव, प्रदुमन जैन, विवेक सेन, विपिन चौहान, नरेश चौहान, सोनू प्रजापत, पवन प्रजापत, विपुल, बॉबी चौधरी, अभिमन्यु चौधरी, संगम अहलावत, टिंकू प्रजापत आदि मौजूद रहे।