जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या, युवती भी घायल








Listen to this article

न्यूज 127.
जिम के बाहर वर्क आउट करा रहे एक जिम संचालक की बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी। इस हमले में वर्क आउट कर रही एक युवती भी गोली लगने से घायल हो गई। दिन निकलते ही हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
यह घटना के हरियाणा के हांसी में फव्वारा चौक के पास हुई। यहां सुबह वर्कआउट कर रहे 25 वर्षीय जिम संचालक की बाइक पर आए दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने बेहद करीब से करीब 10 राउंड फायर किए। इस दौरान मॉर्निंग वर्कआउट कर रही एक युवती भी गोली लगने से घायल हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिन पहले जिम संचालक ने लव मैरिज की थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या की यह वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।