धर्म की आड़ में आस्था से खिलवाड़, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा हिरासत में








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत धर्म एवं आस्था की आड़ में लोगों को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं का शोषण करने वाले छद्म वेशधारी व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर क्षेत्र में व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान साधु-संतों का वेश धारण कर लोगों, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को घरेलू, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान का झूठा प्रलोभन देकर गुमराह करने वाले 21 कालनेमि ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 172(2) BNSS के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है