ब्रेकिंग: ट्रेन से कटकर युवक की मौत से मचा हड़कंप








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा है या सुसाइड इस संबंध में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। युवक की पहचान दीपक के रूप में हुई ​है, जिसे मोदीपुरम क्षेत्र के बफावत-पवरसा गांव का रहने वाला बताया गया है। यह घटना रेलवे फाटक के पास हुई। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मौके पर युवक की बाइक भी खड़ी मिली है।