न्यूज 127, मेरठ।
दौराला मंडल के भराला गांव स्थित पंडित मलखान सिंह भारद्वाज कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक चेयरमैन विमल शर्मा रहे। इस दौरान क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला, दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, पूर्व भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन गुज्जर, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाल, मंडल महामंत्री रवि पूनिया, मंडल महामंत्री मोहित राणा, संयोजक मुदित शर्मा, अंकुर चौहान, इंजीनियर विनीत विहान, ओमेंद्र चौधरी खुर्द, रामबीर अहलावत, डॉ सतबीर पाल, मिंटू कश्यप, अमित गुप्ता, अक्षय गुप्ता, सोनू प्रजापत, विवेक सैन, सोनू मालिक, प्रदीप शर्मा, विक्रांत विहान, मोहित शर्मा, डॉ धर्मेंद्र धनखड़, अमृत शर्मा आदि मौजूद रहे। मनिंदर विहान ने कहा योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।
योग दिवस पर मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने किया योगाभ्यास




