बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची युवती ने नशे में किया हंगामा








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
जनपद मेरठ में बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची दिल्ली निवासी युवती का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवती नशे की हालत में राहगीरों और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करती दिखी। यही नहीं उसने इस दौरान वहां खड़े एक युवक को थप्पड़ तक मार दिया। पुलिसकर्मी की वर्दी खींचने का भी आरोप है। मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह हंगामा कर रही युवती को काबू में किया। जिसके बाद पुलिस युवती और उसके बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर थाना पहुंची। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।