बिरयानी खाने आए पति पत्नी का पैसों से भरा बैग चोरी








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
मेरठ के इरशाद बिरयानी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे दंपति का 2 लाख रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग चोरी हो गया। बैग चोरी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने जब सीसीटीवी चैक किया तो सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहने महिला और उसके साथ एक युवक बैग को लेकर फरार होते दिखाई दिए। वारदात के बाद पीड़ित दंपति ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज में बैग चुराकर भागे महिला और युवक बाइक से जाते दिखायी दिये, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।