घरेलू विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली








Listen to this article

न्यूज 127, ऋषिकेश।
आईडीपीएल क्षेत्र के विस्थापित कॉलोनी में घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी मां को गोली मार दी। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल महिला को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में आरोपी सुमित गौड़ के नशे का आदी होने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फायरिंग में प्रयुक्त हथियार व घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।