न्यूज 127. हरिद्वार।
हरिद्वार के सुमन नगर चौकी क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों के साथ कथित अशोभनीय हरकत का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आक्रोशित ग्रामीणों के बीच से आरोपी को सुरक्षित निकालकर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत सभी साक्ष्यों की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अब दोनों बच्चियों का चिकित्सकीय परीक्षण करा रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दो मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकत, आरोपी हिरासत में




