सीओ दौराला और थाना प्रभारी पल्लवपुरम ने किया पौधारोपण, दिया ये संदेश








Listen to this article

न्यूज 127. मेरठ।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में आज ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद मेरठ में भी वृहद स्तर पर पौधारोपण कर अभियान में भागेदारी की जा रही है। पल्लवपुरम थाना पुलिस ने भी पौधा रोपण कर जहां प्रकृति को संरक्षित करने का संदेश दिया वहीं आम जनता से भी एक पेड़ जरूर लगाने की अपील की। यूपी सरकार ने पूरे राज्य में पौधाराेपण अभियान के तहत 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है।

पल्लवपुरम में सीओ दौराला शिव ठाकुर और थाना प्रभारी भरत सास्वत ने संयुक्त रूप से थाना परिसर और उसके बाहर डिवाइडर रोड पर पौधा रोपण किया। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मी और चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर उसके संरक्षण का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर सीओ दौराला शिव ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सबकी संयुक्त जिम्मेदारी है। आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस विभाग भी इस अभियान में बढ़चढ़कर अपनी भागेदारी निभा रहा है।

सीओ दौराला ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान में सभी को आगे आना चाहिए। आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा और पर्यावरण मिले इसके लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक पेड लगाएं जाएं। कहा कि पेड़ लगाने के साथ साथ उनकी देखभाल भी जरूरी है। थाना प्रभारी भरत सास्वत ने भी सभी से अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की अपील की।

रिपोर्ट: जोजो, मेरठ