खराब मौसम के चलते देहरादून में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल










Listen to this article

न्यूज 127, देहरादून।
खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने 20 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया।

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में गुरूवार को मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने का अनुमान है। वहीं, देहरादून में (गुरूवार) कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।