महिला दरोगा ने किया खाकी को शर्मसार, सोशल मीडिया पर शेयर की आपत्तिजनक रील










Listen to this article

न्यूज 127. (जोजो, मेरठ)
खाकी को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। एक महिला दरोगा जो दिन में वर्दी पहनकर ड्यूटी करती थी वहीं रात में अपनी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करती थी। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने पर उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय जांच बैठा दी गई है।

यह पूरा मामला यूपी के जनपद मेरठ का है। यहां पुलिस लाइन में महिला दरोगा अनु रानी तैनात थी। आरोप है कि महिला दरोगा को सोशल मीडिया पर रील डालने का शौक है। उसने अपने कई आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किये जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

फोटो— प्रतीकात्मक, एआई

वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए महिला दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की विभागीय सोशल मीडिया नीति का स्पष्ट रूप से उल्लंघन करने के आरोप में महिला दारोगा अनु रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत अपना जांच का दायरा बढ़ाया है। वीडियो असली है या इसके साथ किसी तरह की कोई तकनीकी छेड़छाड़ की गई है, इसकी सत्यता परखने का जिम्मा अब साइबर सेल को सौंप दिया गया है। साइबर सेल की टीम यह भी पड़ताल करेगी कि यह आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कैसे और कहां से वायरल किया गया।

महिला दारोगा को निलंबित करने के बाद पूरे प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। यह जिम्मेदारी सीओ कार्यालय में तैनात अधिकारी सौम्या सिंह को दी गई है। जांच अधिकारी मामले से जुड़े सभी तथ्यों, पुलिस नियमावली की अनदेखी और सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की बारीकी से जांच करेंगी।

महिला दरोगा पुलिस लाइन में तैनात थीं। वे जिम में वर्कआउट के साथ निजी जीवन से संबंधित वीडियो यूट्यूब पर शेयर करती हैं। वे वर्कआउट और स्वस्थ रहने के टिप्स भी देती हैं। महिला दरोगा ने एक वीडियो के साथ क्यूआर कोड भी शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए कि क्यूआर कोड पैसा मांगने के लिए शेयर किया गया है।

कहा गया कि महिला दरोगा ने दो चैनल सोशल मीडिया पर बनाए हैं। इसमें खुद को यूपी पुलिस की उपनिरीक्षक के रूप में अपनी पहचान भी लिखी गई है। इससे यूपी पुलिस की छवि खराब होती है। वीडियो में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने महिला उप निरीक्षक अनु को निलंबित कर दिया है। हालांकि महिला दरोगा का कोई वीडियो वर्दी में सामने नहीं आया है।