डीएवी जगजीतपुर का CBSE क्लस्टर-19 बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन










Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
सीबीएसई बास्केटबॉल क्लस्टर-19 चैम्पियनशिप दिनांक 16 से 21 अगस्त 2026 तक दिव्या पब्लिक स्कूल, थानाभवन, दिल्ली सहारनपुर रोड, शामली में आयोजित की गई। जिसमें डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार की अंडर-14 आयु वर्ग के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
टीम में शामिल बच्चे अमोघ पाण्डेय, अध्ययन पंवार, तेजस शर्मा, आदित्य ममगई, पीयूष बिष्ट, आदित्य प्रताप, भौमिक रावत, वंश गुप्ता, माधव चौहान और धैर्य मिश्रा ने कांस्य पदक और 2nd  रनरअप ट्रॉफी अपने नाम की। छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने बच्चों को, उनके अभिभावकों एवं कोच को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।