अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित करना ही एक शिक्षक की वास्तविक पहचान: आरएस सूद










Listen to this article
  • एस.एम. पब्लिक स्कूल में सीबीएसई Capacity Building Programme on “Life Skills” का आयोजन
    न्यूज 127, हरिद्वार।
    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के तत्वावधान में S.M. Public School, Jagjeetpur, Haridwar में एक दिवसीय Capacity Building Programme on “Life Skills” के अंतर्गत आज Life Skills (Basic) विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक जीवन कौशल, वित्तीय साक्षरता एवं विभिन्न सॉफ्ट स्किल्स से परिचित कराना रहा।
    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। CBSE की और से आये Resource Persons ने शिक्षकों को विभिन्न Life Skills की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान Financial Literacy, communication skills, decision making, problem solving एवं अन्य आवश्यक soft skills को उदाहरणों, गतिविधियों, demonstrations तथा role play के माध्यम से समझाया गया।
    कार्यक्रम में S.M. Public School, Managing Director अभिजीत पवार, प्रधानाचार्य रमणीक शाह सूद, उप-प्रधानाचार्या रेखा शर्मा, सोनेका गुलाटी, राहुल कुमार, पूजा सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमणीक शाह सूद ने कहा कि “नई चीजों को सीखते रहना, स्वयं को निरंतर अपडेट करते रहना और बदलते समय के अनुरूप अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित करना ही एक शिक्षक की वास्तविक पहचान है।” उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों एवं जीवन कौशलों से जोड़ने के साथ-साथ विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने CBSE एवं सभी Resource Persons का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे Capacity Building Programmes के आयोजन के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।