DPS रानीपुर में दो दिवसीय अंतरविद्यालयी बैडमिंटन चैम्पियनशिप सम्पन्न










Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रानीपुर में 24 और 25 अगस्त को दो दिवसीय अंतरविद्यालयी बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 आयु वर्ग में बालक-बालिका एकल एवं युगल मुकाबलों में प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में बीएमएल मुंजाल ग्रीन मीडोज स्कूल रोशनाबाद, डीएवी सेंटेनरी स्कूल जगजीतपुर, अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल जगजीतपुर, धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एबीएन आईआईटी रुड़की, डीपीएस दौलतपुर, शिवडेल स्कूल सेक्टर-1 बीएचईएल रानीपुर, डीपीएस रानीपुर, जीडी गोयनका स्कूल रुड़की, स्प्रिंगफील्ड स्कूल बहादराबाद और मॉन्टफोर्ट स्कूल रुड़की समेत विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी वर्गों के मुकाबले रोमांचक रहे। नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रदर्शन किया। कोर्ट पर खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जबकि दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

बालक एकल वर्ग में विजेता
अंडर-11 बालक एकल में डीएवी के कबीर यादव प्रथम, डीपीएस रानीपुर के अर्णव बिष्ट द्वितीय तथा डीपीएस रानीपुर के अभिमन्यु तोमर और मॉन्टफोर्ट रुड़की के अभिनव सैनी संयुक्त रूप से तृतीय रहे। अंडर-13 में जीडी गोयनका के तनिष्क यादव ने पहला, बीएमएल मुंजाल के आयुष सिंह बिष्ट ने दूसरा तथा डीपीएस रानीपुर के अभिनव बालियान और मॉन्टफोर्ट रुड़की के मानस ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 में डीपीएस रानीपुर के यश कोचर प्रथम और अराध्य भट्ट द्वितीय रहे। शिवडेल के रणविजय सिंह और डीएवी के आरव बाथला संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

बालिका एकल वर्ग में डीपीएस रानीपुर का दबदबा
अंडर-11 बालिका एकल में डीपीएस रानीपुर की अविशी रावत ने प्रथम और केशवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्राक्षी तिवारी और वर्णिका वर्मा संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। अंडर-13 में डीपीएस रानीपुर की स्नेहा धंगर प्रथम, डीपीएस दौलतपुर की सीरिक्षा द्वितीय तथा डीपीएस रानीपुर की अराध्या चौहान और अग्रिमा सिंह नेगी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। अंडर-15 में डीपीएस रानीपुर की अशिका गुसाईं ने प्रथम स्थान हासिल किया। डीएवी की सान्वी कौशिक द्वितीय तथा मॉन्टफोर्ट रुड़की की तपसी चौधरी और प्रग्निता सिंह संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।

युगल मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन
अंडर-11 बालक युगल में डीपीएस रानीपुर के अर्णव बिष्ट और अभिमन्यु तोमर विजेता रहे। डीपीएस दौलतपुर की सावा और अलेक्जेंडर की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही, जबकि जिशान-आद्विक तथा मॉन्टफोर्ट रुड़की के अभिनव-आयांश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 बालक युगल में जीडी गोयनका के तनिष्क और कनव ने पहला स्थान हासिल किया। बीएमएल मुंजाल के अरुष और रौनक दूसरे तथा डीपीएस रानीपुर के शिव्यांश चौधरी-अभिनव और मॉन्टफोर्ट रुड़की के मानव-अर्णव संयुक्त रूप से तीसरे रहे। अंडर-15 बालक युगल में डीपीएस रानीपुर के यश कोचर और अराध्य भट्ट प्रथम रहे। डीएवी के आरव बाथला और साकेत नेगी द्वितीय तथा बीएमएल मुंजाल के कार्तिक पनेय-तेजस बावेजा और शिवडेल के रणविजय-रणवीर सिंह संयुक्त रूप से तृतीय रहे।

अंडर-11 बालिका युगल में डीपीएस रानीपुर की अविशी रावत-वर्णिका वर्मा की जोड़ी प्रथम और पद्मश्री-कियारा पांडेय की जोड़ी द्वितीय रही। केशवी-चित्राक्षी तिवारी तृतीय रहीं। अंडर-13 बालिका युगल में स्नेहा धंगर-अग्रिमा सिंह नेगी विजेता रहीं। मॉन्टफोर्ट रुड़की की आद्रिका-साइरा की जोड़ी दूसरे तथा डीपीएस रानीपुर की पद्मश्री-अराध्या चौहान और मॉन्टफोर्ट रुड़की की मानवी-गायत्री की जोड़ियां संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-15 बालिका युगल में डीपीएस रानीपुर की अशिका गुसाईं-मीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। डीपीएस दौलतपुर की सीरिक्षा-वर्णिका दूसरे तथा अचीवर्स की उन्नति-वान्या और मॉन्टफोर्ट रुड़की की तपसी-प्रग्निता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार : डॉ. अनुपम जग्गा
समापन अवसर पर डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ना चाहिए। खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा और उपप्रधानाचार्य (प्रशासन) पविंदर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में मुख्य रेफरी घनश्याम, उप-मुख्य रेफरी चिराग तथा रेफरी उमंग कौशिक, आराध्या सिंह, मनजीत सिंह, कृष्णा, वंश और लविश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में कमल चमौली, राजेश मल्लाह और खेल विभाग के सभी सदस्यों ने सराहनीय सहयोग दिया। खिलाड़ियों, शिक्षकों और आयोजकों के उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।