न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के दृष्टिगत मेरठ में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर, मेरठ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान एसपी सिटी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, उनकी सघन चेकिंग प्रक्रिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात सभी संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पूरी तरह सजग रहने और परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन की इस सक्रियता और चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के चलते मेरठ जनपद में पीईटी परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और नकलविहीन माहौल में संपन्न हुई।


