साइबर ठगी के पीड़ित को मिले पूरे 6,067 रुपये, पल्लवपुरम पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने दिलाई राहत




Listen to this article

​न्यूज 127, मेरठ (जोजो)।

थाना पल्लवपुरम की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति की 6,067 रुपये की पूरी रकम वापस दिला दी है।

​जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को आवेदक सुनील चौहान पुत्र बारुसिंह ने 6,067 रुपये की साइबर ठगी को लेकर साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत संख्या 23110260214931 दर्ज कराई थी।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी दौराला के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों की रकम वापसी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पल्लवपुरम की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने शिकायत पर तुरंत कदम उठाते हुए संबंधित बैंकों और मर्चेंट से तालमेल कर ठगी गई 6,067 रुपये की धनराशि होल्ड कराई।

​टीम के प्रयासों से पीड़ित को उसकी पूरी 6,067 रुपये की राशि वापस मिल गई। अपनी रकम वापस पाकर आवेदक ने पल्लवपुरम पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।

​साइबर हेल्प डेस्क टीम

  • ​थानाध्यक्ष भरत सारस्वत, थाना पल्लवपुरम, मेरठ
  • ​उप निरीक्षक मनोज बैसोया, थाना पल्लवपुरम, मेरठ