खाकी के महकमे में पुलिस उप निरीक्षकों के तबादले, जानिए कौन कहां




Listen to this article

नवीन चौहान
खाकी के महकमे में पुलिस उप निरीक्षकों के तबादले किए गए है। देहरादून के एसएसपी अरूण मोहन जोशी ने जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जनहित में उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। उन्होंने उप निरीक्षकों की कार्यशैली के आधार पर उत्तरदायित्व दिया है। तबादलों के क्रम में उपनिरीक्षक मोहन सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना मसूरी से थानाध्यक्ष रानीपोखरी, उपनिरीक्षक परमेश्वरी दत्त भट्ट थानाध्यक्ष रानीपोखरी से थानाध्यक्ष सहसपुर, उपनिरीक्षक अशोक राठौर वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली नगर से थाना राजपुर, उपनिरीक्षक नत्थी लाल उनियाल थानाध्यक्ष राजपुर से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय, उपनिरीक्षक राकेश शाह वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना नेहरू कालोनी से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कैंट, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह चौहान कोतवाली नगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक दीपक धारीवाला कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी लक्खीबाग कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक आशीष गुसांई वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कैंट से चौकी प्रभारी श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार चौकी प्रभारी लक्खीबाग कोतवाली नगर से थाना नेहरूकालोनी, महा उपनिरीक्षक स्वाति चमोली थाना बंसत विहार से महिला हेल्प लाईन, पुलिस कार्यालय भेजा गया है।