महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत दा ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के परिजनों को दी सांत्वना




Listen to this article

नवीन चौहान
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में उनका ढांढस बधाया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि के भाई राजेश जमदग्नि का बीते दिनों बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद से भाजपा नेता के घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सहित भाजपा संगठन के कई बड़े पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार को हिम्मत दी और दुख को सहन की ईश्वर से प्रार्थना की।