विकास कोटियाल
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने फ्लैट के अंदर ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुशांत द्वारा सुसाइड किये जाने का कारण अभी सामने नहीं आया है। इस घटना की सूचना से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई इस घटना की सूचना से स्तब्ध है। बतादें में 8 जून को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने भी मुंबई की एक 14 मंजिल बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की थी। सुशांत की मौत की खबर से उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है। फिलहाल मुंबई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है, उन्होंने अपने टवीट में लिखा है कि सुशांत सिंह राजपूत जैसे उभरते हुए प्रतिभावान युवा कलाकार का इस प्रकार नश्वर संसार से विदा होना अचंभित करने वाला एवं दुःखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
सुशांत सिंह राजपूत ने किस देश में है मेरा दिल टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। सुशांत सिंह राजपूत ने किस देश में है मेरा दिल नाम डेली शॉप से शुरू मे काम किया था। पर उसको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। सुशांत सिंह राजपूत में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में भी उनका जानदार किरदार निभाया था।
टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने हाल के सालों में बड़े पर्दे पर अपनी उल्लेखनीय मौजूदगी दर्ज की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी काई पोचे और छिछोरे जैसी कुछ फिल्मों ने सुशांत ने लीड भूमिका निभाई थी।
बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह का शव उनके ही फ्लैट में मिला। वह घर पर अकेले थे। पिछले कुछ दिनों से उन्हें मानसिक तनाव में देखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव दूर करने के लिए वह काउंसिलिंग भी ले रहे थे। अक्षय कुमार ने भी सुशांत की मौत की सूचना पर दुख जताया है।