मायापुर व्यापार मंडल उठाएगा व्यापारियों की समस्या, देखें वीडियो




Listen to this article


नवीन चौहान
मायापुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को उठाकर उनके निवारण का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोला शर्मा ने कहा कि वे व्यापारियों की प्रत्येक समस्याओं को उठाकर उसका निवारण बखूबी कराएंगे।
मायापुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रामलीला मंच पर शपथ ली। मायापुर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी गणों को रेलवे स्टेशन के सामने रामलीला मंच पर शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक एवं सभी व्यापारियों के साथ अलग-अलग व्यापार मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। मायापुर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोला शर्मा ने कहा जिस तरह से उम्मीद करते हुए व्यापारियों ने उन्हें अपना अध्यक्ष चुना है वह सभी व्यापारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे। सभी मायापुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील गुलाटी, संजीव नैयर, राजीव पाराशर आदि ने बधाई दी।