नवीन चौहान.
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिस तहर से फैल रही है उसके चलते अधिकारियों की चिंता भी लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों का मानना है कि कुंभ में बड़ी संख्या में बाहर से श्रद्धालु और यात्री आएंगे, ऐसे में कोरोना संक्रमण और अधिक फैल सकता है।
हरिद्वार जिला प्रशासन ने कुंभ में संक्रमण फैलने की संभावना को देखते हुए ऐतिहात के तौर पर कई कदम उठाए हैं। अब जिलाधिकारी सी रविशंकर ने आदेश जारी किये है कि कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावना के चलते जिले के सभी स्कूल कॉलेज 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इस दौरान औद्योगिक इकाइयों में आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाए।

- चोरी का माल दबाया, चार आबकारी कर्मी गिरफ्तार
- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को मिली नई तैनाती
- जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर छह इंजीनियरों पर गिरी गाज
- ग्रामीण बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना जरूरी : त्रिवेंद्र रावत
- ऋषिकुल में धूमधाम से मनाया गया सतपाल महाराज का 75वां जन्मदिन, राज्यपाल और CM धामी ने दी बधाई

