नवीन चौहान.
हरिद्वार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जो रिपोर्ट जारी की उसके अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में 321 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले। यह अब तक की एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे अधिक संख्या है।
कोरोना संक्रमण के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने कोविड 19 की गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने का मन बनाया है। कुंभ के कारण जिले में कोविड टेस्ट की संख्या भी बढ़ायी गई है। अधिकारियों का कहना है कि टेस्ट संख्या बढ़ने से भी एक दिन में संख्या बढ़ रही है। कुंभ के शाही स्नान को देखते हुए जिला प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा कदम उठाने का निर्णय लिया है। स्थानीय लोगों से भी कहा गया है कि वह मॉस्क का इस्तेमाल जरूर करें।

- डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून की पूर्व छात्रा उन्नति शर्मा ने राष्ट्रमंडल खेलों में लहराया सफलता का परचम
- कांवड़ियों के बीच पहुंचे डीएम और एसएसपी, किया स्वागत, बांटे फल, जूस और पेयजल
- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना



