नवीन चौहान.
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार सी0 रविशंकर ने कैम्प कार्यालय में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कराये जा रहे कार्य समय से पूरा कराने के लिए कहा।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों के आंगनबाड़ी केन्द्रों व स्कूलों में शुद्ध व साफ पानी आपूर्ति के सम्बन्ध में हुई प्रगति की समीक्षा कर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों द्वारा निर्धारित व्यय सीमा में ही कार्य करायें जाये।
अधिकारियों ने योजना की प्रगति के बारे में बताया कि स्कूलों आंगनबाड़ी में लक्ष्य प्राप्ति के सापेक्ष कुछ विद्यालयों आंगनबाड़ी केंद्रों में तकनीकी कारणों को छोड़कर शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र ही कर लिये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप योजना है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में जिलाधिकारी ने जल संस्थान, जल निगम, अमृत योजना के अधिकारियों से कहा कि कुम्भ कार्यो के साथ साथ मिशन के कार्यो को भी करते चलें। योजना के कार्यो को पेंडिंग न रखें। अमृत अपने हाउस होल्ड सर्वे की शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार, जल संस्थान, जल निगम, शिक्षा, आंगनबाड़ी, अमृत योजना, सहित जल एवं स्वच्छता मिशन से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित थे।
- बारिश में भी उमड़ा आस्था का सैलाब: कैंची धाम मेले में 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाएं किसान: त्रिवेंद्र सिंह रावत
- आईआईआरएफ रैंकिंग 2026 में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ने रचा कीर्तिमान
- केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड का विकास के नए युग में प्रवेश: सतपाल महाराज



