डीजीपी अशोक कुमार की मुहिम मिशन हौसला में भगवानपुर पुलिस ने जरुरतमंद को दिया आक्सीजन सिलेण्डर








Listen to this article


गगन नामदेव
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मिशन हौसला की मुहिम को हरिद्वार में पूरे उत्साह के साथ पुलिस पूरा करने में जुटी है। पुलिस जरूरतमंदों की सेवा कर रही है। कानूनगो बगांल सिंह भगवानपुर की सूचना पर जुबेर पुत्र नसीम अहमद निवासी खेडी शिकोहपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार को आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। जिसका जीवन ज्योति अस्पताल रुडकी में ईलाज चल रहा है। घर पर ही होम आईसोलेट है। उनको आक्सीजन सिलेन्डर की अति आवश्यकता थी। मरीज को आक्सीजन सिलेण्डर के लिए काफी प्रयास किया गया। किन्तु आक्सीजन सिलेण्डर प्राप्त नही हो पाया। भगवानपुर पुलिस ने भी जरुरतमंदो को आक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके क्रम में कानूनगो बंगाल सिंह को कोरोना संक्रिमत जुबेर के उपचार हेतु थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा मिशन हौसला के क्रम में इमरजेन्सी सेवा से आक्सीजन सिलेन्डर उपलब्ध कराया गया। पुलिस के कार्यो की सराहना की जा रही है।