नवीन चौहान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की अचानक तबीयत खराब होने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने के बाद उनकी तबियत खराब होने पर मंगलवार को उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। इसकी पुष्टि एम्स के एक अधिकारी ने की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री को कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के कारण मंगलवार की सुबह एम्स में भर्ती कराया गया। एक सूत्र ने जानकारी दी कि मंत्री को एम्स के मेडिसिन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल के अधीन भर्ती कराया गया है। बता दें, 21 अप्रैल को शिक्षा मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। आज ही सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होनी थी। हालांकि यह बैठक शाम को शुरू हो गई है, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वह इस बैठक में शामिल नहीं हो सके हैं। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राजनाथ सिंह, प्रकाश जावेडकर आदि मंत्री शामिल हैं।
बता दें कि शिक्षा मंत्री, 23 मई को आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ चर्चा और उनसे प्राप्त सुझावों पर विचार करने के पश्चात मंगलवार को सुबह 11 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर घोषणा करने वाले थे। किंतु तबीयत खराब होने की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। अब चल रही बैठक के बाद इस पर कोई फैसला आ सकता है।
- श्री रामलीला दौराला में हुआ भव्य सीता स्वयंवर और परशुराम संवाद का मंचन
- IPM स्कूल पल्लवपुरम में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
- मेरठ परिक्षेत्र में आगामी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
- खाने से खजाना, रसोई से रोजगार: सीडीओ ललित नारायण मिश्र की अनूठी पहल से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
- हरिद्वार में खाकी हुई दागदार: रानीपुर थाने की महिला ASI 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

