नवीन चौहान
मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार नई दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे।
दिल्ली प्रवास के दौरान उनका केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के दौरान वह प्रदेश के लिए विकास योजनाओं पर बात करेंगे।
इस दौरान कांवड यात्रा को लेकर भी विचार विमर्श होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि कांवड यात्रा केवल उत्तराखंड का मामला नहीं है, इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से भी विचार विमर्श किया जाएगा।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी







