नवीन चौहान, हरिद्वार। एसपी सिटी हरिद्वार कमलेश उपाध्याय ने सिटी क्षेत्र के जनपद से लगते बार्डर एरिया व चैकिंग प्वाइंट्स का औचक दौरा किया।
क्षेत्राधिकारी श्यामपुर विजेन्द्र दत्त डोभाल व थाना प्रभारी श्यामपुर अनिल चौहान के साथ थाना श्यामपुर स्थित उत्तर प्रदेश बॉर्डर से लगे चिड़ियापुर एवं लाहडपुर चेकपोस्ट का निरीक्षण कर उक्त स्थानों पर तैनात पुलिस फोर्स की समस्याओ के बारे में पूछते हुए सभी को ड्यूटी प्वाइंट पर सचेत रहते हुए कार्य करने समेत अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कांवड़ मेला 2021 प्रतिबंधित होने के चलते किसी भी कांवड़िया को सीमा के अंदर प्रवेश न करने देने तथा अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों की विगत 03 दिनों के भीतर की RT PCR जांच रिपोर्ट एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्य चैकिंग हेतु सम्बन्धित फोर्स को निर्देशित करते हुए बिना इन कागजात के सीमा में प्रवेश न दिये जाने के स्पष्ट आदेश दिए गए।
- SSP ने अर्दली रूम में अभिलेखों का किया निरीक्षण, समयबद्ध कार्रवाई और अनुशासन के दिए निर्देश
- पति की कातिल पत्नी इल्मा गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
- CBSE नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में जगजीतपुर डीएवी के खिलाड़ियों का दबदबा, जीता स्वर्ण पदक
- 2027 में बनेगी तीसरी बार भाजपा सरकार, हरिद्वार की सभी सीटों पर जीत का लक्ष्य: बांसुरी स्वराज
- उद्योगों के लिए सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

