कड़ाके की ठंड का दौर शुरू, शीतलहर से बढ़ेगी मुश्किलें




Listen to this article

अनुज सिंह.
कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। गुरूवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

मौसम वैज्ञानिक डॉ एन सुभाष ने बताया कि अधिकतम तापमान जहां 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

डॉ एन सुभाष ने बताया कि 18 दिसंबर से मैदानी इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।

शीत लहर चलने से शरीर को जमा देने वाली ठंड का अहसास तेज हो जाएगा। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि इस समय ठंड से बचना बेहद जरूरी है।

हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों को ठंड से बचाव जरूरी है। बच्चे और वृद्धजनों को भी ठंड से बचना चाहिए।