नए साल की पार्टी के जा रही चार कॉल गर्ल्स सरगना समेत गिरफ्तार




Listen to this article

नवीन चौहान.
नए साल की पार्टी के लिए मसूरी ले जायी जा रही चार कॉल गर्ल्स को एचटीयू की टीम ने गिरफ्तार किया है।

एचटीयू टीम ने इस गिरोह के दो सरगना भी गिरफ्तार किये हैं।

इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि गिरोह के सरगना इन चार कॉल गर्ल्स को लेकर इनोवा कार से मसूरी जा रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इन्हें मसूरी से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इनके खिलाफ रायपुर थाने मेें केस दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर ले जाया जा रहा था।

इनमें झारखंड, दिल्ली और पंजाब की लड़कियां है।