वन कर्मियों पर हमला करने वाले पेजा सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार




Listen to this article

योगेश शर्मा.
वनकर्मियों पर हमला कर घायल करने वाले एक आरोपी हरपेज सिंह उर्फ पेजा सिंह को जनपद उधमसिंह नगर के थाना दिनेशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 13 .06.2022 को रूप नारायण गौतम वन क्षेत्राधिकारी व पीपल पड़ाव तराई केंद्रीय वन प्रभार रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर द्वारा ड्यूटी के दौरान बीट अधिकारी अजय सिंह के साथ मारपीट व राजकार्य में बाधा डालने बाबत तहरीर दाखिल की गई। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना पर मुकदमा एफ आई आर नंबर 99/ 2022 धारा 186/ 332/ 353/ 504 भादवी बनाम निशान सिंह आदि पंजीकृत कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा बुधवार को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त हरपेज सिंह उर्फ पेजा सिंह पुत्र काबल सिंह निवासी कूल्हा थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर को मुखबिर की सूचना पर रेलवे फाटक कुल्हा से गिरफ्तार किया।