मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में महिला डॉक्टर ने लगायी फांसी




Listen to this article

अनुज सिंह.
मेडिकल कॉलेज मेरठ में एक महिला डॉक्टर ने पीजी हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

इस घटना की जानकारी होने पर मेडिकल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना मेडिकल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर का नाम मोनिका दूबे था, वह प्रयागराज की रहने वाली थी। यहां वह पीजी हॉस्टल में रहकर डीआरएमडी की पढ़ाई कर रही थी।

पुलिस प्रथम दृष्टया सुसाइड के पीछे तनाव को वजह मान रहा है, हालांकि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।