नवीन चौहान.
हरिद्वार के वरिष्ठ फोटो पत्रकार संतोष उपाध्याय के अकास्मिक निधन पर पत्रकार जगत में शोक छाया हुआ है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उनके निधन पर गहरा दु:ख जताया है।
अपने शोक संदेश में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिखा— प्रमुख अखबार राष्ट्रीय सहारा, हरिद्वार के फोटोग्राफर संतोष उपाध्याय जी के असामयिक निधन से मन दुखी है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी एक फोटोग्राफर का जीवन सदैव दूसरों को अच्छा दिखाना होता है।
आज छायाकार जगत के लिए यह अपूरणीय क्षति है। मां गंगा उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।