पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार








Listen to this article

योगेश शर्मा.
पिछले पांच साल से फरार चल रहे एक आरोपी को एसटीएफ ने राजस्थान के टोंक जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के मुताबिक थाना कनखल पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 372/18 धारा 395 आईपीसी में वांछित इनामी अभियुक्त शाहरुख पुत्र लियाकत अली निवासी डेरा लहरपुर थाना मैनाठेर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को एसटीएफ टीम जनपद देहरादून द्वारा अभियुक्त को राजस्थान के जनपद टोंक थाना क्षेत्र से दिनाक 6.7.2022 को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त लगभग 5 वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था। जिस पर राज्य सरकार द्वारा नगद इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद मुखबिर की सूचना पर गैर प्रांत राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम
1- उप निरीक्षक उमेश कमार STF देहरादून
2-कांस्टेबल सजय कुमार
3-कांस्टेबल अनुप भाटी
4-कांस्टेबल वीरेंद्र नौटियाल