लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार बदमाशों को चंद घंटों में दबोचा, चार गिरफ्तार








Listen to this article


नवीन चौहान
चाकू के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चारों बदमाशों को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई रकम को बरामद कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जनता ने पुलिस के कार्यो की सराहना की।
पीड़ित कपिल अनेजा पुत्र निरंजन प्रसाद निवासी वार्ड न0 05, थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रूद्रपुर से अपने घर गदरपुर जा रहा था। आते वक्त महतोष के पास कुछ लोगों ने उनको हाथ देकर रोका व रूकने पर चार लोगों ने उनकी गाड़ी का दरवाजा खोला। चाकुओं के बल पर 5500/ रूपये लूटते हुए आवेदक की कार UK 06 AH 0311 को क्षतिग्रस्त की व उनके साथ मारपीट, गालागलौच की तथा जान से मारने की धमकी देने लगे। उसके बाद पीछे चल रहे ट्रक संख्या PS08 B 0826 के ड्राईवर को रोककर उसके साथ मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी तथा ड्राईवर के पास रखे रूपयों को लूट कर ले गये। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशों पर पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास पूछताछ सुरागरसी व पतारसी तथा तैनात मुखबिर की सटीक सूचना पर चंद घंटों में ही अभियुक्तगणों को गदरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तारशूदा अभियुक्तगण

  1. जसविंदर सिंह पुत्र दलविंदर सिंह R/O सिरस खेड़ा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ.प्र. 24 वर्ष
  2. सिमर जीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह R/O गुलरिया थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ.प्र. उम्र 22 वर्ष
  3. अरुण सैती पुत्र ओम प्रकाश R/O अजीतपुर खेड़ा थाना सिविल लाइन रामपुर उ.प्र. उम्र 20 वर्ष
  4. जगजीत सिंह उर्फ जस्सू पुत्र जीत सिंह R/O सिकरोड़ा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ.प्र. 20 वर्ष

🟠बरामद माल का विवरण🟠

  1. वाहन अल्टो नंबर UA-06 F 5101 रंग सफेद
  2. नकद 10,000/-रूपये
  3. 02 अदद तमंचे 315 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस
  4. 02 नाजायज चाकू
  5. वादी के 02 पर्स व रंग काला, 01 डीएल तथा आधार कार्ड