नवीन चौहान.
पांच बच्चों के पिता ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों के शव एक दूसरे के ऊपर पड़े मिले। दिन निकलते ही हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला और व्यक्ति के बीच में प्रेम संबंध था।
यह घटना मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दुर्वेशपुर की है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर खुद को भी गोली मार कर मौत को गले लगाया।
ग्रामीणों के अनुसार दरवेशपुर निवासी महिला मिथिलेश आज सुबह 6:30 बजे गांव में गोबर डालने गई थी। तभी गांव का किरणपाल वहां पहुंचा। उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ उसके बाद किरणपाल ने महिला पर गोली चला दी। महिला मिथलेश बचने के लिए वहां से भागी लेकिन किरणपाल ने फिर आगे जाकर महिला को रोककर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वही महिला को गोली मारने के बाद किरणपाल ने भी खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। दोनों के शव एक दूसरे ऊपर पड़े हुए थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिये।
ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों को ही एक दूसरे से प्यार था मगर अब महिला किरणपाल से पीछा छुड़ा रही थी। जिसके विरोध में किरणपाल ने मिथलेश को गोली मार दी दोनों के पांच—पांच बच्चे भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।